त्रिगुण पावन पर्व उत्सव लखोली में पूर्व सांसद मधु ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

Hemkumar Banjare
राजनांदगांव । स्थानीय संजय नगर लखोली वार्ड में वार्ड पार्षद श्रीमती सीताबाई डोंगरे एवं वार्ड के सामाजिक रहवासियों के सहयोग एवं सहभागिता से पार्षद निधि मद से पॉच लाख रूपये की लागत से बुद्ध विहार का निर्माण किया गया है। इस नवनिर्मित बुद्ध विहार में भगवान गौतम बुद्ध एवं डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका अनावरण कार्यक्रम त्रिगुण पावन पर्व उत्सव के रूप में वार्डवासियों द्वारा भदंत धम्मतप जी के निर्देशन  में  आयोजित किया गया। आयोजक मंडल न्यू पंचशील कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस उत्सवपूर्ण आयोजन में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन में अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम राजनांदगांव किशन यदु ने की, जबकि अन्य गणमान्य अतिथि के रुप में भदंत धम्मतप जी, पार्षद श्रीमती सीताबाई डोंगरे, पार्षद कमलेश बंधे, उपासिका अंजना बाई मेश्राम, संतोष बौद्ध, मीना बौद्ध, भाजपा नेता आशीष डोंगरे, मंटू यादव मंच पर उपस्थित रहे। आयोजन समिति की तरफ से आयोजन में कांति फुले, यशवंत रावत, संतोष बोरकर, नरेंद्र गोसाई, संदीप मेश्राम, सौरभ घनश्याम, मीना वासनिक, पपिला वाल्दे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा गणमान्य अतिथिगणों को पुष्पमाला, गुलदस्ता एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने अपने करकमलों से इस वार्ड में नवनिर्मित बुद्ध विहार का अनावरण किया और भगवान गौतम बुद्ध सहित डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की नवस्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आयोजन का शुभ आरंभ किया । पश्चात् स्थानीय रामनगर, मोतीपुर क्षेत्र में तथागत बौद्ध पंचायत समिति द्वारा आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधु उपस्थित रहे और सभा को संबोधित किया। इस आयोजन में विशेष अतिथि लोक कलाकार मनोहर यादव सहित अध्यक्ष देवीलाल रंगारी एवं पदाधिकारीगण संतोष मेश्राम, रवि रंगारी, राजकुमार नागदेवे, किरण मोटघरे एवं साथी उपस्थित रहे। उपरोक्त दोनों आयोजनों में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने मुख्य रूप से डॉ बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने एवं समाज को शिक्षा के माध्यम से सामाजिक चेतना एवं जागृति का संदेश दिया । उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को यथासंभव उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करके बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु एवं सामाजिक एकजुटता के माध्यम से समाज के उत्थान एवं समग्र विकास का आव्हान किया।