शांति भंग करने वाले बदमाश के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Hemkumar Banjare
राजनांदगांव । गांव की किसान खबरें 
चिखली चौकी से मिली जानकारी अनुसार यह है कि 
 श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे आज दिनांक 17.12.2025 को गाली गलौच वाद विवाद कर शांती भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना पर बदमाश मिथलेश साहू पिता धनीराम साहू उम्र 25 साल साकिन चिखली आदर्श स्कुल के पीछे पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ0ग0 को गिरफ्तार कर पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया ।         
टीप:- क्षेत्र मे कानून शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाष, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।
        उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. वंदना पटले, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर0 गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।