राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात विभाग के प्र.आर. सउनि घनश्याम देशलहरे द्वारा जिले के ग्राम पेण्ड्री, इंदामरा, धनगांव, बम्हनी, गातापार, सुकुलदैहान, हल्दी, कसारी, पेण्ड्रीटोला, लिटिया, नवागांव में यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी संगीत से सुसज्जित यातायात रथ फ्लैक्स के माध्यम से पाम्पलेट वितरण कर आम लोगो को यातायात नियमों का पालन करने लगातार अपील की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
दिनांक 15, 16 एवं 17 जनवरी 2025 को परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन यातायात शाखा परिसर में प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से किया गया है। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाये। साथ ही आवश्यक दस्तावेज 10वी या 08 वी मार्कशीट या पेन कार्ड जिसमें जन्म तिथि उल्लेख हो, लोकल आईडी प्रूफ-आधार कार्ड या राशन कार्ड, 01 पासपोर्ट साईज फोटो आवश्यक है।
सड़क सुरक्षा माह में यातायात जागरूकता अभियान के तहत शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 13 वाहन चालकों पर कार्यवाही किया गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा।
साथ ही राजनांदगांव यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलायें, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल मे बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाये, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगायें। नशे के हालत में कभी भी वाहन न चलाये, नियंत्रित गति में वाहन चलायें, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें। यातायात रथ एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।
