मोटर सायकल सीडी डिलक्स चोर गिरफ्तार

Hemkumar Banjare
दुर्ग। गांव की किसान खबरें 
थाना सुपेला से मिली जानकारी अनुसार यह है कि 
दिनांक 16.10.2024 को प्रार्थी संजय शाह निवासी मैत्री विहार सुपेला द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.10.2024 की रात्रि 09.30 बजे कालीबाड़ी मंदिर राधिका नगर सुपेला के पास मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 07 एलएच 4638 खड़ी किया था जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करते हुए अधिक से अधिक माल मशरूका बरामद करने के निर्देश प्राप्त है। श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा माल-मुल्जिम की पता तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला की आर.के. ग्राउण्ड सुपेला एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बिक्री करने हेतु खड़ा है। 

सूचना मिलते ही 
संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम युवराज सोनी कृष्णा नगर सुपेला का रहने वाला बताया तथा मोटर सायकल कालीबाडी राधिका नगर सुपेला से चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल जप्त किया गया तथा 

आज दिनांक 25.10.2024 को 
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले जेल जा चुका है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में 
थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा,सउनि दिनेश सिंह, विनोद सिंह, आर. सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह एवं धर्मेन्द्र सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र. 
1097/2024 धारा 303(2) भादवि 
जप्ती मो.सा. सीडी डिलक्स सीजी 07 एल.एच. 4638 कीमती 50000 रुपये

 आरोपी युवराज सोनी पिता उमेश सोनी उम्र 19 साल निवासी कृष्णा नगर मिनीमाता चैक मुन्ना पानठेला के पास सुपेला