नाबालिक बालिका के साथ घर में घुसकर छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Hemkumar Banjare
राजनांदगांव । डोंगरगढ थाना क्षेत्र पृथ्वीराज वाल्दे पिता गैदलाल वाल्दे उम्र 40 साल निवासी इंदिरा नगर डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
       विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका दिनांक 30/06/2023 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की घर
पर अकेली थी। इनके माता पिता काम पर चले गये थे। तभीआरोपी पृथ्वीराज वाल्दे पिता गैदलाल वाल्दे उम्र 40 साल निवासी इंदिरा नगर डोंगरगढ का घर में आया और पीडिता को बेइज्जत करने की नियत से हाथ, बांह को पकड लिया और बोला की चलो घुमाकर लाता हूं कहकर खीचने लगा पीडिता द्वारा मना करने पर एवं माता पिता को घटना की बात को बताने कहने पर आरोपी डर के कारण घर से निकल कर भाग गये । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 416 / 23 धारा 454,354 (क) भादवि 08 पाक्सो एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया । 
       घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी
डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल को अवगत कराया गया एवं निर्देशानुसार तत्काल कार्यवाही करने के आदेश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तैयार कर तत्काल आरोपी की पता तलाश की गयी। आरोपी को पुलिस पेट्रोलिंग की मदद से घेराबंदी कर थाना लाये। आरोपी पृथ्वीराज वाल्दे पिता गैदलाल वाल्दे निवासी इंदिरा नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया ।आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर पाये जाने से दिनांक 01/07/2023 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया है।
     उक्त कार्यवाही में सउनि तुलाराम बांक, ठगिया चंद्रवंशी, प्र.आर. महादेव साहू की विशेष भूमिका