जिपं. सदस्य राजेश श्यामकर ने ग्राम दर्रा में केंद्र के योजनाओं की दी जानकारी

Hemkumar Banjare
राजनांदगांव ।  - डोगरगढ़ विधानसभा के घुमका मंडल के  ग्राम दर्रा में जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने महासम्पर्क अभियान संपर्क से समर्थन तहत केंद्र सरकार की 9 साल की  उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी बताई।
जिला पंचायत सदस्य श्यामकर ने ग्रामीणों को पिछले 15 सालो में डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में जो विकास हुवा है। उसको घर घर पहुंचाने जनसंपर्क अभियान शुरुआत कि। गांव वासियो ने अपनी समस्याओ को अवगत कराया जिस पर राजेश श्यामकर ने यथा संभव निराकरण करने की बात कही। और प्रदेश में भ्र्ष्ट सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने भाजपा तैयार है। कांग्रेसका झूठा घोषणा पत्र आया  और लोग उनकी छलावे में आ गए कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं ने छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता  संकल्प ले लिया है 2023 मैं ही कांग्रेस की भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है  ततपश्चात जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने ग्राम बघेरा के भाजपा कार्यकर्त्ता तुमन साहू के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनायें दी। दौरान मंडल अध्यक्ष जागेश्वर साहू , महामंत्री परदेशी सोनबोइर , मिडिया प्रभारी तिलेश्वर सिन्हा , बूथ अध्यक्ष खेमलाल साहू , बूथ सचिव रमेश साहू , अंगेश्वर साहू , रवि साहू , निरंजन साहू , पप्पू नेताम त्रिलोचन साहू  सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।