राजनांदगांव 22 जून। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज तकनीकि अधिकारियों की बैठक लेकर सहायक अभियंताओं एवं उप अभियंताओ से वार्डवार निर्माण कार्यो की जानकारी लेकर अधुरे कार्य एवं निर्माण कार्य प्रारंभ नही करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
बैठक में आयुक्त श्री गुप्ता ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की सहायक अभियंताओं एवं उप अभियंताओं से वार्डवार जानकारी ली एवं अप्रारंभ कार्य प्रारंभ कराने तथा चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होेंने मुख्यमंत्री घोषणा व अन्य योजना के कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जो ठेकेदार कार्य प्रारंभ नहीं कर रहे है, या जिनके द्वारा कार्य अधुरा छोड दिया गया है, उन्हंे नोटिस जारी कर कार्य प्रारंभ कराये। कार्य प्रारंभ नही करने पर अमानती राशि राजसात कर ब्लेक लिस्टेड की कार्यवाही करे। अभियंताओं ने जानकारी देते हुये बताया कि कुछ ठेकेदार अत्याधिक गर्मी एवं श्रमिकों की कमी के कारण कार्यो में विलंब हो रहा है। आयुक्त ने कहा कि अब वर्षा ऋतु प्रारंभ हा े रही है,ऐसे ठेकेदारों से सम्पर्क कर कार्य प्रारंभ करावे।
आयुक्त श्री गुप्ता प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा में आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुये कहा कि जिन ठेकेदारों के द्वारा आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया है, उनसे सम्पर्क कर निर्माण कार्य प्रारंभ करावे। आवासों अवैध रूप से निवासरत लोगों से आवास रिक्त करावे, ताकि पात्र हितग्राही को आवास का लाभ मिल सके। कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेकेे ने बताया कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को समझाईस देकर नोटिस जारी किया गया है, साथ ही विद्युत कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है।
आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि अंतिम बार चेतावनी देकर बल के साथ अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही करे। साथ ही कुछ आवासों में तोड फोड की शिकायता प्राप्त हुई है। उक्त आवासों को हितग्राहियों के जाते ही संबंधित ठेकेदार से दुरूस्त करावे। इसके अलावा राशि जमा नहीं करने वाले हितग्राहियों से संम्पर्क कर राशि जमा करावे। मोर जमीन मोर मकान की प्रगति की जानकारी लेते हुये कहा कि आवासों का निरीक्षण कर अप्रारंभ आवास प्रारंभ करावे, नियमानुसार किश्त की राशि जारी करे। आवास योजना में लापरवाही न बरते, हितग्राहियों को योजना का लाभ देने जिम्मेदारी से कार्य करें। बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम व श्री दीपक अग्रवाल, प्र. सहायक अभियंता श्री संदीप तिवारी,उप अभियंतागण श्री दिलीप मरकाम, सुश्री सुषमा साहू, श्रीमती ज्योति साहू, श्री अशोक देवंागन, श्री अनुप पाण्डे, श्री तिलकराज ध्रुव, सुश्री आयुषी सिंह, श्री डागेश्वर कर्ष उपस्थित थे।
आयुक्त ने तकनीकि अधिकारियों की बैठक लेकर कार्य की प्रगति की ली जानकारी
6/23/2023 07:30:00 am
Tags:
