अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में दिव्यांग छात्र/ छात्राएँ हुए शामिल दिव्यांगजन कौशल विकास पुनर्वास एवं ससक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केंद्र,

Hemkumar Banjare
राजनांदगांव में 21 जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग  दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर दिव्यांगजन, उनके माता पिता , विशेष शिक्षक, सी आर सी राजनांदगाँव के पूरे स्टाफ एवं स्पेशल डी एड के सभी छात्र छात्राओं द्वारा  योग दिवस मनाया गया एवम् छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगह से 43 दिव्यांगजन एवम् उनके माता पिता को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हेतु NIEPID सिकंदराबाद के लिए मुख्य अतिथि  श्री मधुसूदन यादव जी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के द्द्वारा सी आर सी परिसर से  हरी झंडी दिखा कर दो बस से दिव्याँग बच्चों , माता पिता एवम् छात्र छात्राओं को रवाना किया गया। दिव्याँगजन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिकंदराबाद में  आयोजित नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में आज भारत के सभी राज्यों से लगभग 3000 दिव्याँगजन  शामिल हुए जिसमें राजनांदगाँव से 43 दिव्यांगजन छात्र छात्राएँ शामिल हुए और माननीय डॉक्टर वीरेंद्र कुमार केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवम् अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के साथ योग किया गया ।