झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीदों की स्मरण में शहादत दिवस कल
5/24/2023 08:26:00 pm
राजनांदगांव। 25 मई 2013 को झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद कांग्रेस नेता स्व.नंदकुमार पटेल, स्व.महेंद्र कर्मा, स्व.उदय मुदलियार एवं अन्य नेतागण, सुरक्षाकर्मियों की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व शहर कांग्रेस प्रभारी श्री अरुण सिंह सिसौदिया जी के मार्गदर्शन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस भवन में गुरूवार 25 मई को सुबह 10 बजे शहीद नेताओं के कृतित्व, व्यक्तित्व और प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु इन शहीद नेताओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए संगोष्ठी सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने छग निगम, मंडल, आयोग के सम्मानित पदाधिकारीगण, समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, उत्तर दक्षिण ब्लॉक अध्यक्षगण,पदाधिकारीगण, महापौर, निगम अध्यक्ष, पार्षदगण, एल्डरमेन,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,सेवादल,एनएसयूआई तथा कांग्रेस के समस्त मोर्चा,प्रकोष्ठ के सम्मानित पदाधिकारीगण व आम जनमानस से उपस्थिति की अपील की है।
Tags:
