कचरा डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाड़ी में डालने, युजर चार्ज देने,
5/19/2023 07:11:00 am
राजनांदगांव 18 मई। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज प्रातः निगम के तकनीकि एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ इंदिरा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था देख आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने लोगों से रूबरू हो स्वच्छता अपनाने, कचरा स्वच्छता दीदीयों को देने एवं झिल्ली पन्नी का उपयोग नहीं करने की समझाईस दिये।
, आयुक्त श्री गुप्ता वार्ड पार्षद व समान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजेश गुप्ता चम्पू के साथ इंदिरा नगर की गलियों एवं सड़कों में घुम सफाई व्यवस्था देख लोगों से भी सफाई के संबंध में जानकारी लिये। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय तक प्रतिदिन गलियों व सड़कों की सफाई कर कचरा उठावे। उन्होंने लोगों से भी कहा कि अपने घरों व घर के आस पास साफ सफाई रखने, कचरा घर मंे ही पृथककरण कर डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले स्वच्छता दीदीयों को देवे, प्रतिमाह यूर्जर चार्ज देवे, झिल्ली पन्नी तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोंग न करे, क्योकि झिल्ली व प्लांस्टिक मानव एवं जानवरों दोनों के लिये हानिकारक है। प्लास्टिक पर्यावरण में भी दुषित प्रभाव डालता है।
जिला चिकित्सालय पास के नाला सफाई का निरीक्षण कर जे.सी.बी. एवं गैंग के माध्यम से पूरी तरह नाला साफ करने के निर्देश दिये ताकि बारीश में आस पास पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने कहा कि शहर के सभी नालो की बारीश के पूर्व अच्छी तरह से सफाई करें, पानी भरान वाले क्षेत्रों में पूर्व से ही आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे। उन्होंने नाला में पुलिया के पास जाली लगाने के निर्देश दिये, जिससे झिल्ली पन्नी व कचरा पुलिया के नीचे न फसे और पानी आसानी से निकल जाये। अस्पताल के पास निर्माणाधीन भवन से नाली बंद होने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके अलावा नाला के पास अतिक्रमण पर नक्शा की जॉच कर नोटिस जारी करने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के. रामटेके को निर्देशित किये। उन्होंने इंदिरा नगर चौक में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत निर्माणाधीन मकान में नाली के पास नीव डालने पर जॉच कर नाली खुली रखने नोटिस जारी करने निर्देशित किये।
आयुक्त श्री गुप्ता इंदिरा नगर एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर कचरा संग्रहण व पृथककरण के अलावा खाद निर्माण के प्रक्रिया की जानकारी सेन्टर प्रभारी से ली। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण के दौरान घर में ही कचरा पृथककरण करने समझाईस देवे, उन्हंे पृथककरण कर जानकारी देवे। निरीक्षक के दौरान हास्पिटल कालोनी में खुली जगह में कचरा डालने पर संबंधितों को कचरा नहंी डालने समझाईस देकर कचरा स्वच्छता दीदीयों को देने कहा। साथ ही हास्पिटल के पास होटल ठेला, खोमचा वालों को साफ सफाई रखने, डस्टबीन का उपयोग करने, कचरा डोर टू डोर गाडी में डालने, नियमित यूर्जर चार्ज देने समझाईस दिये। उन्होंने व्यवसायियों को समझाईस देते हुये कहा कि झिल्ली पन्नी व प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करे, खाद्य पदार्थ का कचरा नाली में न डाले, नाली के उपर अतिक्रमण न करे, स्वच्छता बनाये रखने सहयोग प्रदान करे। उन्होंने स्वच्छता प्रभारियों से कहा कि समझाईस उपरांत अपालन पर नियमानुसार अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही करे।
निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, उप अभियंता श्री दिलीप मरकाम व श्री अनिमेष चंद्राकर, मिशन क्लीन सिटी प्रभारी सुश्री आयुषी सिंह, सह प्रभारी श्री पवन कुर्रे, कनिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव तथा अमृत मिशन एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।
Tags:

