कांग्रेसियों ने ढोल-बाजे के साथ मानव मंदिर चौक पर पटाखे फोड़कर, मुंह मिठाकर मनाई खुशियां

Hemkumar Banjare
राजनांदगांव। कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिलने पर कांग्रेसजनों द्वारा ढोल-बाजे के साथ मानव मंदिर चौक पर पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेसियों ने खुशी का इजहार कर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के जयघोष के नारे लगाए।
विज्ञप्ति जारी करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी के कुशलनेतृत्व में कर्नाटक में जुमलेबाजी की भाजपा सरकार को ध्वस्त करते हुए कांग्रेस का परचम लहराया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी। जिसके लिए कर्नाटक की जनता का आभार जताया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में मानव मंदिर चौक पर पटाखे फोड़कर, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेसजनों ने खुशी का इजहार करते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। 
अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने जनता जनार्दन का आभार जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व छल की राजनीति करने वालों को सबक सिखाया और पांच गारंटी के पक्ष में जनता ने भारी मतों से कांग्रेस की जीत दिलाई।
छग युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर कहा कि नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान चली और प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनी जिसके लिए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। 
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कर्नाटक की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जनता जनार्दन की जीत है भाजपा की खराब प्रशासन और कांग्रेस की पांच गारंटी के पक्ष में जनता ने वोट किया। श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी थी। भाजपा नेतृत्व धृवीकरण और सांप्रदायिकता जैसे कई हथकंडे अपनाते रहे जिसके फलस्वरूप जनता ने अपने वोट के बल पर भाजपा को उखाड़ फेंका और कांग्रेस पर भरोसा जताया। 
महापौर हेमा देशमुख ने कर्नाटक विधानसभा में एतिहासिक जीत का श्रेय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को देते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति नहीं करती कांग्रेस जो कहती है वह करती है। कांग्रेस पर भरोसा जताकर कर्नाटक की जनता कांग्रेस को प्रचंड मतों से विजयश्री दिलाई उसके लिए मैं आभार व्यक्त करती हूं। 
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेस रमेश डाकलिया, इकरामुद्दीन सोलंकी, सुदेश देशमुख, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री फिरोज अंसारी, झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, नासिर जिंदरान, हेमंत ओस्तवाल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, अब्दुल कलाम, शकील रिजवी, मानव देशमुख, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, शरद खंडेलवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखिजा, संजय रिझवानी, अतुल शर्मा, पंकज गुप्ता, अब्बास खान, संदीप जायसवाल, भोला यादव, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, संतोष पिल्ले, अमिन हुद्दा, सतीश मसीह, भागचंद साहू, मधुकर वंजारी, गणेश पवार, मनीष साहू, महेश साहू, पूर्णिमा नागदेवे, शरद पटेल, एल्डरमेन प्रभात गुप्ता, भरत सोनी, बबलू कसार, संजय साहू, प्रमोद बागड़ी, मुस्तफा जोया, जगत चिन्टू शर्मा, अमित जंघेल, शिवम गढ़पायले, प्रियेश मेश्राम, मेहुल मारू, हफीज वारसी, आफताब अहमद, जितेन्द्र कौषिक, अभिमन्यु मिश्रा, नासिर खां, राजकुमार जायसवाल, राहुल देवांगन, भोजराज भेलावे, निखत परवीन, गेमूं कुंजाम, संजय साहू, सचिन टूरहाटे, शुभम ललवानी, विष्णु सिन्हा, राजेश चौहान, नारायण सोनी, जितेश सिमनकर, अमित कुशवाहा, मोहरम अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।