राजनांदगांव 12 मई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री स्कूल की परीक्षा में नगर के गायत्री स्कूल की कामर्स विषय में कु. ख्याति साहू 95.6 प्रतिशत प्राप्त कर टाप 10 में स्थान बनाकर 9वॉ स्थान प्राप्त कर एवं कु. आचल कसार 96 प्रतिशत प्राप्त कर टॉप 10 में स्थान बनाकर 7वॉ स्थान प्राप्त कर शहर तथा जिला का गौरव बढ़ाने पर महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है। ज्ञात है कि कु. ख्याति साहू इंदिरा नगर निवासी बीमा एजेन्ट श्री संतोष साहू की पुत्री है, वही कु. आचल कसार चौखडिया पारा निवासी बर्तन दुकान संचालक श्री प्रभात कसार की पुत्री है इनकी माताए गृहणी है। दोनों छात्राएं सामान्य परिवार की होने के बाद भी हायर सेकेण्ड्री की परीक्षा में टाप 10 में स्थान बनाकर संस्कारधानी का गौरव बढ़ाया हैै।
नगर की महापौर श्रीमती देशमुख ने कु. ख्याति साहू एवं कु. आचल कसार को बधाइयां देते हुए कहा कि इसी तरह अपने शहर और अपने माता-पिता एवं अपने क्षेत्र एवं नगर का नाम रोशन करती रहो। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत खुशी होती है जब बेटियां आगे बढ़ती हैं। आज शहर की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर अपने शहर को गौरवान्वित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने गरीब परिवार के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिले इसके लिये प्रदेश में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले है, जिसका अच्छा प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है। आगे के वर्षो में हाई स्कूल और हायर सेकेन्ड्री स्कूल के और भी अच्छे परिणाम आयेगे।
कु. ख्याति एवं कु. आचल ने कहा कि माता पिता और गुरूजनांे के आर्शीवाद से हम सफलता प्राप्त किये है। हमारे माता पिता ने जिस विश्वास से हमें, जिसे ध्यान में रखकर मेहनत करना है और अच्छा मुकाम हासिल कर अपने माता पिता का सपना साकार करना है।
12वीं में टॉप 10 में 9वॉ स्थान प्राप्त करने पर ख्याति साहू को एवं 7वॉ स्थान प्राप्त करने पर आंचल कसार को महापौर ने दी बधाई
5/12/2023 07:53:00 pm
Tags:
