03 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही

Hemkumar Banjare
https://www.gaonkikisankhabren.com/2023/05/blog-post_49.html
थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही । तीनों आरोपियों से कुल 55 पौवा देशी प्लेन शराब 9.900 बल्क लीटर कीमती 4,400 रू. एवं शराब बिक्री रकम 250 रू जप्त । आगे भी अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अभिषेक मीना के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन मे शराब विक्रेताओं के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 17.05.2023 को मुखबीर से सूचना पर म्युनिस्पल स्कुल के पिछे 20ः00 बजे आरोपी तरूण तिवारी पिता सुर्य प्रताप तिवारी उम्र 41 साल निवासी वार्ड न0 26 महामाई पारा राजनांदगाॅव के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन कुल 3.240 बल्क लीटर किमती 1440 रू एवं पुराना बस स्टैण्ड राजनांदगाॅव के पास 19ः55 बजे आरोपी शुभम गुप्ता पिता स्व0 प्रेमलाल गुप्ता उम्र 26 साल निवासी भरकापारा वार्ड न0 26 राजनांदगाॅव के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब 3.060 बल्क लीटर किमती 1360 रू तथा पुराना बस स्टैण्ड राजनांदगाॅव के पास 19ः00 बजे आरोपी विमल कुमार बहादुर पिता चिंकी बहादुर उम्र 38 साल साकिन पुराना बस स्टैण्ड राजनांदगाॅव के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन मदिरा 3.600 बल्क लीटर किमती 1600 रू एवं शराब बिक्री रकम 250 रू जप्त किया गया। तीनों आरोपियों से कुल 55 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 9.900 बल्क लीटर जुमला किमती 4,400 रू एवं बिक्री रकम 250 रू जप्त किया गया। आरोपियो द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से शराब बिक्री करना पाये जाने से तीनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक अप क्रं 365/23, 366/23, 367/23 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही मंें थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री भोला सिंह राजपुत, उप निरी0 पवन पटवा, सउनि0 शत्रुहन टण्डन, सउनि0 अनिल यादव, प्र0आर0 चन्द्रेश सिन्हा, आर0 रामखिलावन सिन्हा, आर0 अविनाश झा, आर0 प्रख्यात जैन, आर0 कुश बघेल, आर0 महेन्द्र पाल जोशी, आर0 मिर्जा असलम बैग, आर0 ऋषिदास मानिकपुरी एंव थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।